COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 48,786 नए मामले
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 48,786 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,11,634 हो गई. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 प्रतिशत हो गई है.
नयी दिल्ली, 1 जुलाई : भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 48,786 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,11,634 हो गई. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 प्रतिशत हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,005 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,99,459 हो गई. मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह सात बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 33.57 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,23,257 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.72 प्रतिशत है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 प्रतिशत हो गई है. अभी तक कुल 41,20,21,494 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,21,450 नमूनों की जांच बुधवार को की गई. आंकड़ों के अनुसार, देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.54 प्रतिशत है. यह पिछले 24 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम ही है. नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.64 प्रतिशत हो गई है. संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 49वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही. देश में अभी तक कुल 2,94,88,918 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी ने फोन करके दी बधाई
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए. देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

