एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में कोविड—19 के 48 नए मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या 831 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 800 को पार कर गयी है।

देश की खबरें | असम में कोविड—19 के 48 नए मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या 831 हुयी
जियो

गुवाहाटी, 28 मई असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 800 को पार कर गयी है।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 831 हो गयी है । इनमें से 737 का इलाज चल रहा है, चार मरीजों की मौत हो चुकी है और तीन दूसरे राज्य जा चुके हैं जबकि 87 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है ।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना के 29 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संख्या 398 पहुंची: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सरमा ने ट्वीट कर कहा, 'कोविड—19 के 33 नये मामले । नगांव में दस, कामरूप—एम में आठ, कचार में सात, होजई, दीमा हसाओ में एक एक, करीमगंज एवं हैलाकंडी में दो दो, मामले हैं जबकि दो का पता लगाया जाना बाकी है। '

उन्होंने कहा कि आज सुबह 15 नये मामले सामने आये हैं जिसमें कामरूप (मेट्रो) में 11, डिब्रूगढ़ में तीन तथा लखीमपुर में एक संक्रमित शामिल है।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: कुछ ऐसी हो सकती है 1 जून से लगने वाली संभावित लॉकडाउन की गाइडलाइन.

देश में लॉकडाउन के दौरान अंतरराज्यीय आवागमन की अनुमति दिये जाने के बाद असम में कोविड—19 के मामलों में इजाफा हुआ है। इस हफ्ते अब तक 444 मामलों का पता चला है।

प्रदेश में सोमवार को 156 मामले सामने आए थे जो एक दिन का सबसे अधिक आंकड़ा है। मंगलवार को प्रदेश में 139 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी जबकि बुधवार को यह संख्या 101 थी।

सरमा ने कहा कि नए मामलों में अधिकतर वे लोग हैं जो दूसरे राज्यों से यहां आये हैं।

असम सरकार ने निर्णय किया कि दूसरे स्थानों से या बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को राज्य सरकार संस्थागत पृथक—वास केंद्र में भेजेगी । शुरूआती सात दिनों तक गृह पृथक—वास केंद्र की अनुमति नहीं दी जायेगी जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है।

प्रदेश के परिवार कल्याण विभाग के अनुसार राज्य में अबतक 72 हजार 564 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 66 हजार 562 की रिपोर्ट नेगेटिव आई।

राज्य सरकार विशेष क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के पाए जाने के बाद निषिद्ध क्षेत्र एवं बफर जोन घोषित करने की नीति का पालन कर रही है।

आज तक प्रदेश में 46 निषिद्ध क्षेत्र घोषित किये गये हैं जिनमें से सबसे अधिक 14 क्षेत्र कामरूप (मेट्रो) में है ।

हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच डिब्रूगढ़ और तेजपुर हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन बृहस्पतिवार से प्रारंभ हआ ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).