देश की खबरें | कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले, संक्रमण के कुल मामले 90 लाख से अधिक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई। वहीं इस रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 84.28 लाख हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.6 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 नवंबर देश में कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई। वहीं इस रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 84.28 लाख हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.6 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90,04,365 मामले हो गए हैं। 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कारण और 584 लोगों की मौत हुई जिसके कारण मृतक संख्या बढ़कर 1,32,162 हो गई।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बहराइच में दादी की गोद से छीनकर पांच साल की बच्ची को ले गया तेंदुआ, जंगल से शव बरामद.
कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की दर कम होकर 1.46 फीसदी रह गयी है।
आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,43,794 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.92 फीसदी है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 20 नवंबर तक 12,95,91,786 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,83,397 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को हुई।
देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
देश में एक दिन में 584 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें से 154 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 98 की दिल्ली में, 53 की पश्चिम बंगाल में, 39 की उत्तर प्रदेश में, 26-26 लोगों की मौत केरल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में, 20 की हरियाणा में, 19 की तमिलनाडु में और 15 लोगों की मौत पंजाब में हुई।
कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक कुल 1,32,162 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 46,356 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 11,604 की कर्नाटक में, 11,550 की तमिलनाडु में, 8,041 की दिल्ली में, 7,873 की पश्चिम बंगाल में, 7,480 की उत्तर प्रदेश में, 6,910 की आंध्र प्रदेश में, 4,556 की पंजाब में और 3,830 लोगों की मौत गुजरात में हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से भी अधिक मामलों में मरीज अन्य रोगों से भी पीड़ित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

