COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 456 नए मामले, एक मरीज की मौत
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 456 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,406 हो गयी है।
नयी दिल्ली, 11 मार्च : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 456 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,406 हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,780 पर पहुंच गयी है.
देश में अभी तक संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,89,968 हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गयी. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 440 नए मामले सामने आये
इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,55,782 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.64 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

