देश की खबरें | फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 45 नए मामले, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 400 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी से सटे फरीदबाद में सोमवार को कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही हरियाणा के इस जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है।
फरीदाबाद, एक जून राष्ट्रीय राजधानी से सटे फरीदबाद में सोमवार को कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही हरियाणा के इस जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है।
हरियाणा में गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद महामारी का ‘हॉटस्पॉट’ बन गया है जहां पिछले करीब एक सप्ताह के दौरान मरीजों की संख्या दोगुनी होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढऩे लगी हैं। जिले में सोमवार सुबह तक नए मामलों की संख्या सात थी, लेकिन शाम होते-होते यह संख्या 45 तक पहुंच गई। अब यहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 416 हो गई है।
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में आज आए 45 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 416 तक पहुंच गई है।
उन्होंने बताया कि इनमें से 168 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 80 मरीजों को उनके घरों में ही पृथक रखा गया है।
अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 160 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिले में कोरोना वायरस से अब तक आठ लोगों की मौत हुई है जिन्हें अन्य बीमारियां भी थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2020 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

