देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 45 और मरीज आए, कुल मामले 1,384 पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,384 पहुंच गई है।
गुवाहाटी, एक जून असम में कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,384 पहुंच गई है।
प्रदेश में 1,192 मरीजों का कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज चल रहा है जबकि 185 मरीज बीमारी से ठीक हो गए हैं और तीन कहीं और चले गए हैं।
यह भी पढ़े | मोदी सरकार की योजना 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' से जुड़े 20 राज्य: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान.
स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को ट्वीट किया, कोविड-19 के 23 नए मामले आए हैं। 11 मामले बारपेटा से, पांच उदलगुरी से, तीन धुब्री से, तीन दरांग से, एक मामला सोनितपुर से आया है।"
इससे पहले दिन में मंत्री ने बताया कि 22 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने कहा कि उनमें से 14 डिब्रुगढ़ जिले से सामने आए हैं जबकि धेमाजी से चार, तिनसुकिया से तीन और चराईदेव से एक मामला सामने आया है।
राज्य में संक्रमण की वजह से चार मरीजों की मौत हो चुकी है। सड़क, रेल और हवाई यातायात के जरिए अंतरराज्यीय आवाजाही की इजाजत देने के बाद असम में संक्रमित की संख्या में इजाफा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)