एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 4401 नये मामले सामने आये, 46 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 46 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1502 हो गयी जबकि संक्रमण के 4401 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 167346 हो गयी। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन से मिली।

देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 4401 नये मामले सामने आये, 46 और मरीजों की मौत

रांची, 20 अप्रैल झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 46 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1502 हो गयी जबकि संक्रमण के 4401 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 167346 हो गयी। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन से मिली।

स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 46 और संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1502 हो गयी।

इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले चौबीस घंटे में 4401 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 167346 हो गयी।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में 167346 संक्रमितों में से 135256 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 30588 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 1502 अन्य की मौत हो चुकी है।

पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कुल 36401 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 4401 संक्रमित पाये गये।

पिछले चौबीस घंटे में जहां रांची में कोविड-19 के 1404 नये मामले सामने आये, वहीं पूर्वी सिंहभूम में 639, हजारीबाग में 237, कोडरमा 230 तथा खूंटी में 214 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

अकेले राजधानी रांची में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले चौबीस घंटे में जहां 14 लोगों की मौत हो गयी, वहीं कोविड-19 से पूर्वी सिंहभूम में 10 लोगों की, बोकारो, धनबाद, कोडरमा एवं लोहरदगा में 03-03, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा एवं चतरा में 02-02 तथा गोड्डा, गुमला, लातेहार एवं साहिबगंज में 01-01 लोगों की मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).