जरुरी जानकारी | पीएमईजीपी परियोजनाओं की स्वीकृति में अप्रैल-अगस्त के बीच 44 प्रतिशत वृद्धि: केवीआईसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार की अग्रणी परियोजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत परियोजनाओं की स्वीकृति इस वर्ष अप्रैल से 18 अगस्त के बीच 44 प्रतिशत बढ़ी है। खादी और ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नई दिल्ली, 20 अगस्त सरकार की अग्रणी परियोजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत परियोजनाओं की स्वीकृति इस वर्ष अप्रैल से 18 अगस्त के बीच 44 प्रतिशत बढ़ी है। खादी और ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
केवीआईसी के अनुसार, वर्ष 2020 में अप्रैल से अगस्त की अवधि के दौरान, वित्तपोषक बैंकों ने 11,191 परियोजनाओं को मंजूरी दी और आवेदकों को 345.43 करोड़ रुपये का शुरुआती धन भी उपलब्ध करा दिया गया जबकि पिछले वित्त वर्ष के पहले पांच माह में 9,161 परियोजनाओं के लिये 276.09-करोड़ की ‘मार्जिन मनी’ का वितरण किया गया था।
केवीआईसी ने कहा कि बैंकों द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं की संख्या में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले वर्ष की तुलना में केवीआईसी द्वारा जारी मार्जिन मनी 24 प्रतिशत बढ़ी है।
एमएसएमई मंत्रालय ने पीएमईजीपी परियोजनाओं को मंजूरी देने में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की भूमिका को खत्म करने के लिए इस वर्ष 28 अप्रैल को दिशा-निर्देशों में संशोधन किया था।
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति की भूमिका को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत परियोजनाओं के समय पर और तेजी से क्रियान्वयन में अड़चन के रूप में देखा गया था।
केवीआईसी ने कहा, ‘‘पीएमईजीपी परियोजनाओं को मंजूरी देने में जिला कलेक्टरों की भूमिका को समाप्त करने के एमएसएमई मंत्रालय के फैसले के बाद चालू वित्तवर्ष के पहले पांच महीनों के दौरान यानी एक अप्रैल 2020 से 18 अगस्त 2020 के दौरान परियोजनाओं की मंजूरी के स्तर में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।’’
केवीआईसी ने वित्तपोषण उपलब्ध कराने वाले बैंकों को इस साल अब तक 1.03 लाख परियोजनाओं के आवेदनों को मंजूरी दी है औ आगे भेजे हैं। जबकि पिछले साल इस अवधि में 71,556 परियोजनाओं को भेजा गया था। इसमें भी 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)