एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नाइजर में जिहादी संगठन के हमले में 44 नागरिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि माली और बुर्किना फासो की सीमा से सटे कोकोरू ग्रामीण क्षेत्र के फाम्बिता गांव में शुक्रवार दोपहर यह हमला हुआ।

विदेश की खबरें | नाइजर में जिहादी संगठन के हमले में 44 नागरिकों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि माली और बुर्किना फासो की सीमा से सटे कोकोरू ग्रामीण क्षेत्र के फाम्बिता गांव में शुक्रवार दोपहर यह हमला हुआ।

उसने इस हमले के लिए ‘इस्लामिक स्टेट इन ग्रेट सहारा या ईआईजीएस’ को जिम्मेदार ठहराया है।

इस हमले के सिलसिले में प्रतिक्रिया के लिए ईआईजीएस से संपर्क नहीं हो पाया है।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ अपराह्न करीब दो बजे जब मुस्लिम श्रद्धालु जुमे की नमाज अदा कर रहे थे, तब भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने संबंधित मस्जिद को घेर लिया और नरसंहार को अंजाम दिया।’’

उसने कहा कि हमलावरों ने वहां से जाने से पहले एक बाजार एवं मकानों में आग भी लगा दी।

मंत्रालय ने बताया कि मृतकों की अंतरिम संख्या कम से कम 44 है, जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हैं। मंत्रालय ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

अपने पड़ोसी देशों बुर्किना फासो और माली के साथ नाइजर एक दशक से अधिक समय से जिहादी संगठनों के विद्रोह से जूझ रहा है। उनमें से कुछ संगठन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).