COVID Update: मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 437 व असम में 91 नए मामले सामने आए
मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 437 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,31,685 हो गई.स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
आइजोल/गुवाहाटी, 21 नवंबर: मिजोरम (Mizoram) में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 437 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,31,685 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. Mumbai COVID-19 Update: मुंबई में पिछले 24 घंटे में 213 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए, रिकवरी दर 97 प्रतिशत
उन्होंने कहा कि दो और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 477 तक पहुंच गई है. 3,133 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई. दैनिक संक्रमण दर 13.95 प्रतिशत रही. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,900 है.वहीं, असम में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,15,382 हो गई है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने कहा कि आज एक और रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 6,072 तक पहुंच गई है. मौत का मामला कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले से सामने आया.एनएचएम ने कहा कि रविवार को 14,759 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई. संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत रही. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,626 है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2021 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

