विदेश की खबरें | नेपाल में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,364 नए मामले

काठमांडू, आठ अक्टूबर नेपाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,364 नए मामले सामने आए जिसके बाद कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 98,617 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में नहीं है अब COVID19 के लक्षण, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज: चिकित्सक.

देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 12 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही मृतकों की संख्या 590 पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिका में 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा हुआ जार्ज फ्लॉयड की हत्या का संदिग्ध.

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, संक्रमण के नए मामलों में से 2,540 मामले अकेले काठमांडू घाटी से सामने आए।

वर्तमान में देश में कोविड-19 के 26,684 मरीज उपचाराधीन हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 71,343 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)