देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 43 नए मामले, कुल संख्या 717 पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 43 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 717 हो गई है।
शिमला, 22 जून हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 43 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 717 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक सात लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में 57 नए मरीज पाए गए: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने बताया कि नए मामलों में से हमीरपुर में 16 मामले, कांगड़ा में 10, ऊना में नौ, शिमला में तीन, सोलन और बिलासपुर में दो-दो जबकि मंडी में एक मामला सामने आया है।
हमीरपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्चना सोनी ने कहा कि जिले में सामने आए मरीजों में से सभी अन्य राज्यों से लौटे हैं, अधिकतर दिल्ली-एनसीआर से आए हैं।
यह भी पढ़े | चीन ने माना, लद्दाख में भारतीय जवानों से झड़प में गई PLA जवानों की जान.
धीमन ने कहा कि सोमवार को कांगड़ा और ऊना के दो-दो मरीज और मंडी के एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
राज्य में अभी तक 417 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 11 लोग राज्य छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल 237 लोग उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

