नयी दिल्ली, 17 अगस्त भारतीय खिलाड़ियों का 43 सदस्यीय दल 27 से 31 अगस्त तक लिमा में होने वाली अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेगा।
इस दल में 23 पुरुष और 20 महिला खिलाड़ी हैं।
प्रतियोगिता की प्रविष्टि सूची के अनुसार इसमें 134 टीमों के 1700 से अधिक खिलाड़ी एस्टाडियो एटलेटिको डे ला विडेना में होने वाले आयोजन में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
भारत ने पिछले सत्र में दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर संयुक्त 25 वां स्थान हासिल किया था।
भारतीय दल:
पुरुष: हिमांशु, सचिन (10,000 मीटर पैदल चाल); कार्तिक राजा अरुमुगम, मुराद कालूभाई सिरमन (400 मीटर बाधा दौड़); अंकुल, रिहान चौधरी, बापी हांसदा, अबीराम प्रमोद, जय कुमार (4 गुणा 400 मीटर रिले); बापी हांसदा, जय कुमार (400 मीटर); सिद्धार्थ चौधरी, अनुराग सिंह कलेर (गोला फेंक); मृत्युम जयराम दोंडापति (100 मीटर); हरिहरन कथैरवण, नयन प्रदीप सारदे (110 मीटर बाधा दौड़); साहिल खान (800 मी); सारुक खान, रणवीर अजय सिंह (3000 मीटर स्टीपलचेज़); देव कुमार मीना (पोल वॉल्ट); प्रतीक (तार गोला फेंक); रितिक (चक्का फेंक); मोहम्मद अत्ता साजिद (लंबी कूद); दीपांशु शर्मा, रोहन यादव (भाला फेंक)।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY