देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 से और 42 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में बुधवार को कोविड-19 से 42 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,291 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य यह एक दिन में सर्वाधिक मौतें हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़/पणजी/बेंगलुरु, 25 नवंबर हरियाणा में बुधवार को कोविड-19 से 42 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,291 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य यह एक दिन में सर्वाधिक मौतें हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,197 नए मामले आए हैं। राज्य में अभी तक 2,24,489 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने भरा दम, कहा- पराली के समाधान को लेकर केंद्र ने जो करना चाहिए था वो हमने किया.

बुलेटिन के अनुसार, फरीदाबाद और पानीपत में छह-छह, रोहतक और भिवानी में पांच-पांच जबकि गुरुग्राम, हिसार और फतेहाबाद में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

इससे पहले 24 नवंबर को संक्रमण से राज्य में सबसे ज्यादा 33 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़े | CM योगी आदित्यनाथ से मिले फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन, यूपी के साथ नई साझेदारी के लिए की चर्चा.

राज्य में फिलहाल 20,948 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है और रिकवरी की दर 89.65 प्रतिशत है।

वहीं गोवा में आज संक्रमण के 125 नए मामले आए। राज्य में अभी तक 47,193 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से और चार लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 683 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक कुल 45,229 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और फिलहाल 1,281 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में एक दिल में संक्रमण के 1,630 नए मामले आए हैं और कोविड-19 से 19 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में अभी तक 8,78,055 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 11,714 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

पिछले 24 घंटे में 1,333 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। अभी तक कुल 8,41,432 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now