देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 4,136 नये मरीज सामने आये, पिछले 38 दिनों में एक दिन में सर्वाधिक मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस के 4,136 नये मामले सामने आये जो पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आये मामलों की सबसे अधिक संख्या है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस के 4,136 नये मामले सामने आये जो पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आये मामलों की सबसे अधिक संख्या है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस महामारी से मृतकों की संख्या 6,258 पहुंच गई है।
यह भी पढ़े | NSA अजीत डोभाल के भाषण का चीन के साथ जारी तनाव से कोई लेनादेना नहीं.
यह लगातार तीसरा दिन है जब दिल्ली में कोरोना वायरस के चार हजार से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं। शनिवार को 4,116 नये मामले सामने आये थे जबकि शुक्रवार को 4,086 मामले और बृहस्पतिवार को 3,882 मामले दर्ज किये गये थे।
ये नये मामले शनिवार को किये गये 49,069 परीक्षण के आधार पर आये हैं।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार रविवार को 4,136 नये मामले सामने आये।
कोविड-19 का पिछला एक दिन का सर्वाधिक वृद्धि आंकड़ा 17 सितंबर को था जब 4432 नये मरीज सामने आये थे।
उन्नीस सितंबर से 23 अक्टूबर तक नये मामले 4000 के नीचे रहे।
बुलेटिन के अनुसार इस महामारी से 33 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,258 पहुंच गई है।
इसके अनुसार रविवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,744 हो गई है जबकि पिछले दिन यह संख्या 26,467 थी। मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,56,656 हो गई है।
दिल्ली में रविवार को निषिद्ध क्षेत्र 2893 हो गये जबकि शनिवार को ये 2840 थे।
बुलेटिन के अनुसार शहर में संक्रमण दर 8.17 फीसद है जबकि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90 फीसद से ऊपर है। इस बीमारी से मृत्यदुर 1.76 फीसद है। यहां अब तक 3,23,654 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं या अन्यत्र जा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

