विदेश की खबरें | अमेरिका के 40 से 50 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिपोर्ट के अनुसार देश के 40 से 50 राज्यों में पुष्ट मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अमेरिका के चार राज्यों एरिजोना, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और टेक्सास में बृहस्पतिवार को कुल 25,000 नए मामले सामने आए थे।
रिपोर्ट के अनुसार देश के 40 से 50 राज्यों में पुष्ट मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अमेरिका के चार राज्यों एरिजोना, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और टेक्सास में बृहस्पतिवार को कुल 25,000 नए मामले सामने आए थे।
वहीं देश में रोजाना 50,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़े | US से चीन को जोरदार झटका, हांगकांग को लेकर कड़े प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक किया पारित.
अमेरिका में संक्रामक रोग के शीर्ष विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने अमेरिका चिकित्सक संघ के ‘लाइवस्ट्रीम’ में कहा था, ‘‘ हमने एक बेहद परेशान करने वाला सप्ताह देखा है।’’
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक मास्क पहनने के नियम को लागू करने से इनकार कर रहे टेक्सास के रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेज एबॉट ने लोगों को मास्क पहनने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़े | ब्लैक एम्प्लोयी ने फेसबुक के खिलाफ भेदभाव की शिकायत कराई दर्ज, कहा- प्रदर्शन का निष्पक्ष आकलन नहीं किया गया.
इन बढ़ते मामलों का कारण लॉकडाउन के हटने के बाद अमेरिकी नागरिकों का मास्क ना पहनना और सामाजिक दूरी ना बनाना माना जा रहा है।
फाउची ने आगाह किया कि अगर लोगों ने बात मानना शुरू नहीं किया तो, ‘‘ हम कुछ गंभीर पेरशानियों में पड़ सकते हैं।’’
‘जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय’ के अनुसार अमेरिका में बुधवार को 51,200 नए मामले आए थे।
‘कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट’ द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार 10 को छोड़कर सभी राज्यों में पिछले 14 दिन में नए मामले तेजी से बढ़े हैं।
अरिजोना, टेक्सास और फ्लोरिडा में हालत बेहद खराब है। कैलिफोर्निया के अलावा यहां भी बार, रेस्तरां और सिनेमाघर पिछले कुछ सप्ताह से दोबारा बंद कर दिए गए हैं।
पूर्वोत्तर के बाहर केवल नेब्रास्का और दक्षिण डकोटा में कोविड-19 के मामले कम हुए हैं। वहीं नेवेडा में मामले तीन गुना और इडाहू में मामले पांच गुना बढ़े हैं।
अमेरिका में मामले ऐसे समय बढ़ रहे हैं जब देश चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की ओर बढ़ रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसके मद्देनजर आगाह किया है कि बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठे होकर जश्न मनाने से वायरस के मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं। कई नगर निकायों ने आतिशबाजी के कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में ‘बीच’ बंद रहेंगे।
इस बीच, सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में बेरोजगारी दर घट का 11.1 प्रतिशत हो गई, जिसका कारण 48 लाख नौकरियों का सृजन करना है।
‘जॉन हॉपकिन्स’ के अनुसार दुनिया में कोविड-19 के सबसे अधिक करीब 27 लाख मामले अमेरिका में ही सामने आए हैं। वहीं यहां इससे 1,28,000 लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया भर में कोविड-19 के 1.7 करोड़ मामले सामने आए हैं और 5,17,000 लोगों की इससे जान जा चुकी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

