विदेश की खबरें | पाकिस्तान में रैली में ग्रेनेड हमले में 40 लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को एक कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी की रैली में ग्रेनेड हमले में कम से कम 40 लोग घायल हो गए।
कराची, पांच अगस्त पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को एक कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी की रैली में ग्रेनेड हमले में कम से कम 40 लोग घायल हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रक पर उस वक्त हथगोला फेंका जब ट्रक कराची के गुलशन-ए-इकबाल क्षेत्र से गुजर रहा था और यह जमात-ए-इस्लामी रैली का मुख्य आकर्षण था।
यह भी पढ़े | New Infectious Disease in China: चीन में नये वायरस की दस्तक! सात लोगों की मौत, 60 से ज्यादा हुए संक्रमित.
प्रतिबंधित सिंधूदेश रिवोल्यूशनरी आर्मी (एसआरए) ने इस हमले की सोशल मीडिया के जरिये जिम्मेदारी ली।
सिंध के स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया समन्वयक मीरान यूसुफ ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।
यूसुफ ने कहा, ‘‘अधिकतर लोगों को मामूली चोट आई थीं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।’’
जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख सिराज उल हक ने इसे ‘‘कायरतापूर्ण हमला’’ करार दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)