देश की खबरें | मेरठ में कोरोना के 40 नए मरीज मिले, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ के लिए सोमवार का दिन भयावह रहा और जनपद में कोरोना वायरस के अब तक के सबसे अधिक 40 नए मामले सामने आए। वहीं एक मरीज की मौत भी हो गयी।

जियो

मेरठ,15 जून मेरठ के लिए सोमवार का दिन भयावह रहा और जनपद में कोरोना वायरस के अब तक के सबसे अधिक 40 नए मामले सामने आए। वहीं एक मरीज की मौत भी हो गयी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजकुमार के अनुसार 423 नमूने भेजे गए थे जिनमें 40 में संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने सभी कोरोना अस्पतालों के कोविड वॉर्ड में CCTV कैमरा लगाने के लिए आदेश दिया: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मेरठ में अब कोरोना वायरस के 672 मरीज हो गए हैं।

सीएमओ ने बताया कि सभी को पृथक-वास में रखा गया है। उन्होंने बताया कि नए मरीजों में थाने का एक मुंशी, अस्थायी जेल के नौ बंदी और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, राज्य में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 178 लोगों की मौतें, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4128 पहुंची, 110744 लोग संक्रमित.

सीएमओ ने बताया कि आदर्श नगर के एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मेरठ में अब तक 419 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने सख्त निर्देश दिए हैं। बिना मास्क के बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\