एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 40 किलो आईईडी बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगायी गयी 40 किलोग्राम शक्तिशाली परिष्कृत विस्फोटक सामग्री (आईईडी) सुरक्षा बलों ने बरामद की है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 40 किलो आईईडी बरामद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बीजापुर, 26 जुलाई छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगायी गयी 40 किलोग्राम शक्तिशाली परिष्कृत विस्फोटक सामग्री (आईईडी) सुरक्षा बलों ने बरामद की है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि बसागुडा-तारेम मार्ग पर सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में यह आईईडी बरामद किया गया जो प्लास्टिक के एक डब्बे में बंद करके रखा गया था।

यह भी पढ़े | मुंबई- वाराणसी स्पेशल ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन, कोबरा की 204वीं बटालियन एवं जिला पुलिस के जवान शामिल थे।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर बारुदी सुरंग हटाने के अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को यह आईईडी सरकेगुडा एवं पेगदापल्ली गांवों के बीच में एक पुल के पास सड़क के नीचे मिला। उन्होंने बताया कि इससे एक बड़ा हादसा टल गया है ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3260 नए मामले आए सामने, कुल 41641 हुए स्वास्थ्य.

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार नक्सली 28 जुलाई से तीन अगस्त के बीच ‘शहीद सप्ताह’ मनाने जा रहे है और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिये यह विस्फोटक यहां लगाया गया था ।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल हमेशा इस मार्ग पर गश्त करते हैं जहां सड़क का निर्माण कार्य जारी है ।

इस बीच शहीद सप्ताह के मद्देनजर प्रदेश के नक्सल प्रभावित​ जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है । बागी अपने मारे गये नेताओं की याद में इसका आयोजन कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था खास तौर से बस्तर मंडल के सभी सात जिलों —दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, सुकमा एवं कांकेर — में बढ़ायी गयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).