देश की खबरें | नेपाल सीमा पर 4.5 करोड़ रुपए की चरस पकड़ी गई, चार महिलाएं गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में नेपाल की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की गई है।
बहराइच (उप्र), 26 फरवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में नेपाल की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की गई है।
बहराइच के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि थाना मोतीपुर अंतर्गत मिंहीपुरवा बस स्टैंड से लगभग तीन किलोमीटर दूर एक जगह से नेपाल की तीन महिलाओं को 10 किलोग्राम से अधिक चरस सहित गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं ने अपनी पहचान नेपाल के पूर्वी रुकुम जिला निवासी रंजीना रोका, मंजू रोका व सिर्जना रोका के रूप में बतलाई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसएसबी और पुलिस के संयुक्त गश्ती दल ने नेपाल के रोलपा जिले की रहने वाली मनीषा को पांच किलोग्राम से अधिक चरस सहित गिरफ्तार किया है।
मिश्रा ने बताया कि दोनों स्थानों से बरामद 15 किलोग्राम से अधिक चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि चारों महिलाएं दिल्ली जाने की फिराक में थीं।
एसएसपी ने बताया कि उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस की दोनों टीमों को जिला पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)