देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस के 39 नए मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 2415 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना जारी है और बृहस्पतिवार को 39 नए मरीज मिलने से राज्य में कुल मामले बढ़कर 2415 हो गए।
चंडीगढ़, चार जून पंजाब में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना जारी है और बृहस्पतिवार को 39 नए मरीज मिलने से राज्य में कुल मामले बढ़कर 2415 हो गए।
नए मामलों के साथ ही बीते छह दिन में राज्य में 200 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।
राज्य सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, अमृतसर से 15 मामले सामने आए। इसके बाद लुधियाना से छह, जालंधर और पठानकोट से चार-चार, बठिंडा से तीन और फाजिल्का, मुक्तसर, रूपनगर, एसबीएस नगर, संगरूर, होशियारपुर और गुरदासपुर से एक-एक मामला सामने आया।
बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों में विदेश से लौटे दो लोग भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े | तेलंगाना में आज कोरोना के 127 नए मामले सामने आए : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
जालंधर, लुधियाना, मोहाली, संगरूर और बठिंडा के विभिन्न अस्पतालों से 14 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। बुलेटिन के अनुसार अब तक 2043 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इसमें बताया गया है कि फिलहाल 325 मरीज बीमारी का इलाज करा रहे हैं।
बुलेटिन में बताया गया कि दो मरीजों की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं।
इस बीच पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि राज्य में अभी तक कोविड-19 संक्रमण के लिए एक लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पंजाब में एक लाख से अधिक नमूनों की जांच कर ली गई है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिदिन करीब 4500 नमूनों की जांच की जा रही है।
वहीं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार को 80 वर्षीय एक महिला कोविड-19 से संक्रमित पायी गई, जिससे यहां कुल मामले बढ़कर 302 हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि महिला बापूधाम कॉलोनी की रहने वाली है जो कि शहर का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। उसके परिवार के छह सदस्यों की भी जांच की जाएगी।
बुलेटिन के अनुसार आठ मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे यहां अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 222 हो गई।
बुलेटिन के अनुसार चंडीगढ़ में ऐसे मरीजों की संख्या अभी 75 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। अभी तक पांच मरीजों की वायरस से मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

