एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 381 नए मामले, संक्रमितों में 30 पुलिसकर्मी, बीएसएफ के 16 जवान शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में मंगलवार को 30 पुलिसकर्मियों और 16 बीएसएफ कर्मियों सहित 381 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामले 10,889 तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 263 हो गयी।

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 381 नए मामले, संक्रमितों में 30 पुलिसकर्मी, बीएसएफ के 16 जवान शामिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 जुलाई पंजाब में मंगलवार को 30 पुलिसकर्मियों और 16 बीएसएफ कर्मियों सहित 381 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामले 10,889 तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 263 हो गयी।

एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, लुधियाना और पटियाला में कोविड-19 के कारण दो मौतें हुईं।

यह भी पढ़े | Eid al-Adha 2020: जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी का ऐलान, एक अगस्‍त को मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा का त्योहार.

उसमें बताया गया कि संगरूर में सबसे ज्यादा 74 नये मामले सामने आए, इसके बाद पटियाला में 69, लुधियाना में 63, अमृतसर में 56 और जालंधर में 33 मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, मोहाली में कोविड​​-19 के 25 मामले, रूपनगर में 14, गुरदासपुर में 10, फतेहगढ़ साहिब और मोगा में आठ-आठ, तरनतारन, बठिंडा और मनसा में पांच-पांच, होशियारपुर और फिरोजपुर में दो-दो और कपूरथला और बरनाला में एक-एक मामले सामने आये हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2261 नए मामले पाए गए: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार, संक्रमितों में संगरूर के 27 पुलिसकर्मी, मोहाली के तीन पुलिसकर्मी और अमृतसर में बीएसएफ के 16 जवान शामिल हैं।

संक्रमण से उबरने के बाद कुल 271 कोरोना वायरस रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक, 7,389 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब कोविड-19 के 3,237 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).