देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अब तक 38 की मौत, संक्रमितों की संख्या बढकर 6662 हुयी
जियो

पटना, 15 जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 38 लोगों की मौत हो जाने के बीच सोमवार को इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढकर 6662 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढकर 38 हो गयी।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने सभी कोरोना अस्पतालों के कोविड वॉर्ड में CCTV कैमरा लगाने के लिए आदेश दिया: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस घातक बीमारी के कारण बेगूसराय, खगडिया एवं वैशाली जिलों में तीन-तीन लोगों की मौत हुयी है जबकि भोजपुर दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, जहानाबाद, सीतामढी, सिवान एवं सारण में दो—दो लोगों की मौत हुयी है। इसके अलावा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 307 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कुल मामले बढकर 6662 हो गये ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, राज्य में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 178 लोगों की मौतें, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4128 पहुंची, 110744 लोग संक्रमित.

पटना में अब तक इस बीमारी के 330 मामले सामने आए हैं जबकि भागलपुर में 327, बेगूसराय में 308, मधुबनी में 304, खगडिया में 293, रोहतास में 283, मुंगेर में 272, सिवान में 261, पूर्णिया में 242, कटिहार में 227 मामले सामने आए हैं। शेष मामले जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, बांका, गोपालगंज, समस्तीपुर सहित अन्य जिलों से हैं।

बिहार में अब तक 1,27,126 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 4226 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)