देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,791 नए मामले, 46 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,791 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,26,926 हो गए।
मुंबई, 10 नवंबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,791 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,26,926 हो गए।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि दिनभर में कोविड-19 के 46 और मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या 44,435 पर पहुंच गई।
राज्य में अब तक 15,88,091 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अभी 92,461 मरीज उपचाराधीन हैं।
मुंबई में संक्रमण के 535 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,65,679 हो गए।
शहर में कोविड-19 से 19 और मरीजों की मौत हो गई।
इसके साथ ही मुंबई में मृतकों की संख्या 10,484 पर पहुंच गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

