एजेंसी न्यूज

COVID-19: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 375 नए मामले, 16 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 375 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,31,575 हो गए.

COVID-19: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 375 नए मामले, 16 और लोगों की मौत
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo: PTI)

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 जून : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में कोविड-19 के 375 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,31,575 हो गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए.

उन्होंने बताया कि 16 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,661 हो गई. जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर दो प्रतिशत है. जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी. यह भी पढ़ें : COVID-19: कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 18.13 करोड़ हुए

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,16,393 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,553 है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).