देश की खबरें | त्रिपुरा में कोविड-19 के 37 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हुई
जियो

अगरतला, 13 जून त्रिपुरा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,001 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कुल 210 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 37 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: महाराष्ट्र में 1134 नए मरीज पाए गए, 113 की मौत, पीड़ितों की संख्या राज्य में बढ़कर 1,04,568 पहुंची.

उन्होंने कहा कि नए मामलों में से 34 सिपाहीजाला जिले से जबकि तीन गोमती जिले से सामने आए हैं और इन सभी ने हाल में यात्रा की थी।

मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के लिए 210 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 37 लोग संक्रमित पाए गए। उन सभी ने कहीं न कहीं की यात्रा की थी।’’

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में 1134 नए मरीज पाए गए, 113 की मौत: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इन नए मामलों के साथ ही राज्य में अब कोरोना वायरस के 723 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 278 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 9,049 लोग घरों में पृथक-वास कर रहे हैं जबकि 656 लोग राज्य में सरकारी पृथक-वास केंद्रों में रह रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)