देश की खबरें | उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण से 37 और मौतें : संक्रमण के 2151 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 37 और कोविड-19 मरीजों की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1229 हो गई है। इसी अवधि में प्रदेश में संक्रमण के 2151 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
लखनऊ, 21 जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 37 और कोविड-19 मरीजों की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1229 हो गई है। इसी अवधि में प्रदेश में संक्रमण के 2151 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 37 और लोगों की मौत हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा 8 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं।
यह भी पढ़े | मुंबई: कोरोना के धारावी में 10 नए मरीज पाए गए: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
बुलेटिन में कहा गया है कि इसके अलावा लखनऊ में पांच, मुरादाबाद में चार, उन्नाव में तीन, मेरठ और झांसी में दो-दो और हमीरपुर, बागपत, कन्नौज, कौशांबी, हरदोई, देवरिया, संत कबीर नगर, प्रयागराज, बिजनौर, बुलंदशहर, रामपुर, वाराणसी और गाजियाबाद में एक-एक मरीज की मौत हो गई।
इसके अनुसार प्रदेश में अब तक 1229 लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े | दिल्ली में भारी बारिश से बुरा हाल, निचले इलाकों में पानी भरा.
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 2151 नए मामले भी सामने आए हैं। इनमें कानपुर नगर में सबसे ज्यादा 230 मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ में 212, झांसी में 151, वाराणसी में 95 और मुरादाबाद में 90 नए मरीज सामने आए हैं।
इस अवधि में 1024 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक 31855 लोग पूरी तरह उपचारित होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में इस समय उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 20204 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

