देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 368 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 368 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,60,681 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 25 फरवरी मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 368 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,60,681 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो व्यक्तियों की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,859 हो गई।
यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 15 जिलों में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 133 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 70 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,60,681 संक्रमितों में से अब तक 2,54,387 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,435 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 201 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2021 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

