एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 3,643 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को इस साल 15 फरवरी के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 3,643 नये मामले सामने आए जबकि 105 मरीजो ने दम तोड़ दिया एवं 6,795 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 3,643 नये मामले

मुंबई, 23 अगस्त महाराष्ट्र में सोमवार को इस साल 15 फरवरी के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 3,643 नये मामले सामने आए जबकि 105 मरीजो ने दम तोड़ दिया एवं 6,795 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीज 50000 के नीचे 49,924 रह गये। पंद्रह फरवरी को महाराष्ट्र में 3,365 नये मामले सामने आये थे।

उन्होंने बताया कि आज के नये मामलों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या 64,28,294 पर पहुंच गई जबकि महामारी से 105 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,36,067 हो गई।

अधिकारी ने एक बयान में बताया कि दिन के दौरान कुल 6,795 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। इसके साथ, राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 62,38,794 हो गई।

उल्लेखनीय है कि नंदुरबार जिले में कोविड-19 का एक भी मरीज नहीं है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 97 .05 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 2.11 फीसदी है।

अधिकारी के अनुसार 1,53,558 और परीक्षण किये जाने के साथ ही राज्य में कोविड-19 की अबतक 5,24,45,689 जांच की गयी हैं।

मुंबई में सोमवार को महामारी के 225मामले सामने आये और चार मरीजों की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2021 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).