एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के 36 नए मरीज, कुल मामले 451

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में सोमवार को सेना के 18 जवानों सहित 36 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 451 हो गए हैं।

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के 36 नए मरीज, कुल मामले 451

कोहिमा, 29 जून नगालैंड में सोमवार को सेना के 18 जवानों सहित 36 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 451 हो गए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पी फोम ने बताया कि 451 मामलों में से 283 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 168 लोग बीमारी से ठीक हो गए हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,257 नए केस: 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि सोमवार को कोहिमा जिले के जखमा सैन्य शिविर पृथक-वास केंद्र में संक्रमण के 18 मरीज, त्वेनसांग जिले में 17 और पेरेन जिले में एक मरीज पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दीमापुर के तीन मरीजों और कोहिमा जिले के एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने BSP चीफ मायावती को फिर बताया बीजेपी की प्रवक्ता, कहा- किसी पार्टी के साथ खड़े होने का कोई मतलब नहीं.

दीमापुर जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 183 मामले हैं। इसके बाद कोहिमा से 112,पेरेन से 89, त्वेनसांग से 25 और जुनहेबोटो में तीन तथा फेक जिले से एक मामला सामने आया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के चार जिलों मोकोकचुंग, लोंगलेंग, किफिरे और वोखा से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).