देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 357 नए मामले, कुल संख्या 8000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में सोमवार को कोविड-19 के 357 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर आठ हजार के पार पहुंच गई।

चंडीगढ़, 13 जुलाई पंजाब में सोमवार को कोविड-19 के 357 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर आठ हजार के पार पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में महामारी से पांच और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 204 हो गई।

यह भी पढ़े | Maharashtra SSC, HSC Board Exam Results 2020: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट mahahsscboard.in पर 14 या 15 जुलाई को हो सकते हैं जारी, 10वीं के रिजल्ट महीने के अंत में होंगे घोषित.

संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,178 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से जालंधर में तीन और अमृतसर में दो मरीजों की मौत हुई।

यह भी पढ़े | तेलंगानाः डॉक्टर ने पेश की इंसानियत की मिसाल, COVID-19 पॉजिटिव के मरीज का शव को ट्रैक्टर से पहुंचाया शमशान घाट, VIDEO.

संक्रमण के पटियाला से सर्वाधिक 88 नए मामले सामने आए।

इसके अलावा लुधियाना से 65, जालंधर से 53, मोहाली से 26, अमृतसर से 25, फतेहगढ़ साहेब से 20 और शहीद भगत सिंह नगर से 11 मामले सामने आए।

नए मामलों में विदेश से लौटने वाले और 26 वह मरीज शामिल हैं जिन्होंने अन्य राज्यों की यात्रा की थी।

पंजाब में सोमवार को कोविड-19 के 194 मरीज ठीक हो गए।

राज्य में अब तक संक्रमण का शिकार हुए कुल 5,586 ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार अभी 2,388 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\