प्रयागराज, पांच सितंबर जिले में शनिवार को 356 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिससे यहां संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या 11,402 पर पहुंच गई।
नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि इससे पूर्व सीएमओ की रिपोर्ट में 306 व्यक्तियों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। बाद में मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में और 50 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस तरह से जिले में शनिवार को 356 व्यक्तियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि शनिवार को तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे यहां अभी तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 171 पर पहुंच गई।
डाक्टर सहाय ने बताया कि शनिवार को उपचार के उपरांत 66 व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक इलाज कराकर 3820 व्यक्ति अपने घरों को वापस जा चुके हैं। वहीं 2844 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े | कोरोना के असम में बीते 24 घंटे में 2698 नए मरीज पाए गए: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राजेंद्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY