देश की खबरें | मुम्बई में कोविड-19 मरीजों के लिए 3520 और बिस्तरों का इंतजाम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को यहां मुलुंड, दहिसर, महालक्ष्मी रेस कोर्स और बीकेसी में क्षेत्रीय अस्पतालों को जनता को समर्पित किया। इन नए अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 3250 बिस्तर उपलब्ध कराए गए हैं।
मुम्बई, सात जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को यहां मुलुंड, दहिसर, महालक्ष्मी रेस कोर्स और बीकेसी में क्षेत्रीय अस्पतालों को जनता को समर्पित किया। इन नए अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 3250 बिस्तर उपलब्ध कराए गए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि इस ऑनलाइन कार्यक्रम में मंत्री असलम शेख और आदित्य ठाकरे तथा मुम्बई के महापौर किशोरी पेडनेकर भी मौजूद थे।
मुलुंड में 1700 बिस्तरों की क्षमता वाले समर्पित कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र को राज्य सरकार की नियोजन एजेंसी सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कोरपोरेशन (सिडको) ने स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार दहिसार (पूर्व) में मुम्बई मेट्रो की मदद से 900 बिस्तरों वाले एक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गयी है।
महालक्ष्मी रेसकोर्स में 700 बिस्तरों वाला ऐसा ही स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है जबकि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एक ऐसे की सुविधा केंद्र में 112 आईसीयू बेड हैं। इसे मुम्बई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने तैयार किया है।
दहिसर (पश्चिम) में 108 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल खोला गया है।
बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के अनुसार मुम्बई में कोविड-19 संक्रमण से उबरने की दर 67 फीसद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

