एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में कोविड के 350 नये मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,658 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड के 350 नये मामले सामने आए जो इस साल 11 फरवरी के बाद अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

देश की खबरें | मुंबई में कोविड के 350 नये मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,658 हुई

मुंबई, 26 मई मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड के 350 नये मामले सामने आए जो इस साल 11 फरवरी के बाद अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से आज किसी की मौत नहीं हुई है।

मुंबई में आज लगातार दसवें दिन कोविड के 150 से ज्यादा नए मामले आए हैं। इस महीने में सिर्फ चार दिन ऐसे रहे जब संक्रमण के मामले 100 से कम दर्ज हुए।

बीएमसी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में अभी तक कुल 10, 63,921 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से कुल 19,566 लोगों की मौत हुई है।

शहर में आज से पहले 11 फरवरी को कोविड के 367 नये मामले आए थे।

देश की औद्योगिक राजधानी में बुधवार को संक्रमण के 295 नये मामले आए थे।

बुलेटिन के अनुसार, शहर में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित 1,658 मरीजों की इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).