देश की खबरें | बच्चों पर आधारित 35 पुस्तकों को पराग सम्मान सूची में शामिल किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विनोद कुमार शुक्ल, नंदिनी नायर और जेरी पिंटो जैसे लेखकों की बच्चों और युवाओं पर आधारित हिंदी तथा अंग्रेजी की काल्पनिक तथा गैर काल्पनिक पुस्तकों को पराग सम्मान सूची 2021 में जगह दी गई है।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी विनोद कुमार शुक्ल, नंदिनी नायर और जेरी पिंटो जैसे लेखकों की बच्चों और युवाओं पर आधारित हिंदी तथा अंग्रेजी की काल्पनिक तथा गैर काल्पनिक पुस्तकों को पराग सम्मान सूची 2021 में जगह दी गई है।

'पराग इनीशिएटिव ऑफ टाटा ट्रस्ट' द्वारा जारी की जाने वाली इस वार्षिक सूची के दूसरे संस्करण में बीते एक साल में प्रकाशित बच्चों की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को शामिल किया गया है।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने शनिवार को सूची जारी करते हुए कहा कि इसके जरिये शिक्षकों, पुस्तकालय कर्मियों और अभिभावकों को हर साल बच्चों के लिये प्रकाशित होने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुस्तकों के बारे में पता चलेगा।

पराग को इस संस्करण के लिये अक्टूबर, 2019 से सितंबर, 2020 के बीच 26 भारतीय प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित पुस्तकें मिली थीं।

साल 2021 की सूची में अंग्रेजी की 20 और हिंदी की 15 पुस्तकों को जगह दी गई है।

जिन पुस्तकों को इस सूची में जगह दी गई है, उनमें जेरी पिंटो की पुस्तक ''माय डैडी एंड द वैल'', अदिति राव की पुस्तक ''कैंडिड टेल्स: इंडिया ऑन अ मोटरसाइकिल'' और नंदिता दा कुन्हा की पुस्तक ''द मिरेकल ऑन सुंदरबाग स्ट्रीट'' शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\