एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 34,403 नए मामले

देश में एक दिन में कोविड-19 के 34,403 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 3,39,056 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है.

COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 34,403 नए मामले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर : देश में एक दिन में कोविड-19 के 34,403 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 3,39,056 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.65 प्रतिशत है. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,39,056 हो गई है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 3,867 कमी आई है.

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 54,92,29,149 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,27,420 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई. दैनिक संक्रमण दर 2.25 प्रतिशत है, जो पिछले 18 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.97 प्रतिशत है, जो पिछले 84 दिन से तीन प्रतिशत से कम है. देश में अभी तक कुल 3,25,60,474 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 77.24 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. यह भी पढ़ें : Noida: कई फैक्टरी में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

निहारिका मनीषा

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).