देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,419 नए मामले, संक्रमण की दर घटकर 4.2 प्रतिशत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,419 नए मामले सामने आए और लगातार दूसरे दिन 80,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई।
नयी दिल्ली, पांच दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,419 नए मामले सामने आए और लगातार दूसरे दिन 80,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई।
इसके साथ ही संक्रमण की दर और घटकर 4.2 प्रतिशत रह गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को संक्रमण की दर 4.96 प्रतिशत थी और शुक्रवार को यह 4.78 प्रतिशत थी।
दिल्ली में कोविड-19 से 77 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 9,574 पर पहुंच गई।
सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि अभी 26,678 मरीज उपचाराधीन हैं।
संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,89,544 हो गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

