देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 34 की मौत, संक्रमित मामले बढ़कर 5583 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार तक कुल 5583 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 34 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
पटना, 10 जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार तक कुल 5583 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 34 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दरभंगा जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
यह भी पढ़े | मणिपुर में आज कोरोना के 2 नए मामले दर्ज किए गए : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 219 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बुधवार को इस रोग से संक्रमण के मामले बढ़कर 5583 हो गये ।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए 5583 मामलों में से पटना के 294, बेगूसराय के 282, खगड़िया एवं भागलपुर के 280—280, रोहतास के 258, मधुबनी के 240, मुंगेर के 224, कटिहार के 192, जहानाबाद के 180, नवादा के 170, सुपौल के 168, सिवान के 161, बांका के 150, पूर्णिया में 149, गोपालगंज के 146, बक्सर के 144, नालंदा एवं समस्तीपुर के 138—138, दरभंगा के 135, पूर्वी चंपारण के 134, मुजफ्फरपुर एवं भोजपुर के 128—128, गया के 125, मधेपुरा के 124, शेखपुरा, कैमूर एवं सारण के 117—117, किशनगंज के 113, वैशाली के 104, सहरसा के 95, औरंगाबाद के 91, पश्चिम चंपारण के 88, सीतामढ़ी के 86, अररिया के 83, लखीसराय के 66, अरवल के 63, जमुई के 48 तथा शिवहर जिले के 27 मामले शामिल हैं।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 34 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से बेगूसराय एवं खगड़िया में तीन-तीन, भोजपुर दरभंगा, पटना, सीतामढी, सिवान, वैशाली एवं सारण में दो-दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
बिहार में अबतक 1,09,483 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2934 मरीज ठीक हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

