देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,375 नए मामले, 75 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,375 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,64,338 हो गयी है।
भोपाल, 23 मई मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,375 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,64,338 हो गयी है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 75 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 7,558 हो गयी है।
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 829 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 577 एवं जबलपुर में 186 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,64,338 संक्रमितों में से अब तक 6,99,014 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 57,766 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि रविवार को कोविड-19 के 7,587 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2021 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

