देश की खबरें | इस साल दिल्ली में सामने आये डेंगू के 33 नये मामले, इसमें से दस मामले फरवरी में आए : नगर निगम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू के कम से कम 33 मामले सामने आये। सोमवार को जारी की गयी एक स्थानीय निकाय रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।
नयी दिल्ली, सात फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू के कम से कम 33 मामले सामने आये। सोमवार को जारी की गयी एक स्थानीय निकाय रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।
फरवरी में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 10 नये मामले सामने आये। पिछले साल एक जनवरी से पांच फरवरी के बीच डेंगू के एक , 2020 में दो और 2019 में एक मामला सामने आया था।
मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी के मामले आम तौर पर जुलाई से नवंबर के बीच सामने आते हैं लेकिन मध्य दिसंबर तक भी ऐसी स्थिति हो सकती है।
पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 9613 मामले सामने आये थे जो 2015 के बाद सर्वाधिक मामले थे। पिछले साल इस बीमारी से 23 लोगों की जान गयी थी।
नगर निगम द्वारा सोमवार को डेंगू पर जारी रिपोर्ट के अनुसार इस साल पांच फरवरी तक इस बीमारी के कुल 33 मामले सामने आये जिनमें से 10 मामले पिछले एक सप्ताह के हैं।
इससे पहले 2016 में डेंगू के 4431 मामले, 2107 में 4726 मामले, 2018 में 2798 मामले, 2019 में 2036 मामले और 2020 में 1072 मामले सामने आये थे।
वर्ष 2015 में शहर में डेंगू के बड़ी संख्या में मामले सामने आये थे और अक्टूबर 2016 तक ही इनकी संख्या 10,600 को पार कर गयी थी। 1996 के बाद यह डेंगू का सबसे भयावह प्रसार था।
दिल्ली में डेंगू से 2019 में दो लोगों की मौत हुई, 2018 में चार और 2017 तथा 2016 में दस - दस लोगों की जान इस बीमारी से गई।
सोमवार को जारी स्थानीय निकाय रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक मलेरिया और चिकुनगुनिया के मामलों की खबर नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

