देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 32,937 नये मामले, 417 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32,937 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,22,25,513 हो गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,81,947 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 145 दिनों में यह उपचाराधीन मामलों की सबसे कम संख्या है।
नयी दिल्ली, 16 अगस्त देश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32,937 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,22,25,513 हो गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,81,947 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 145 दिनों में यह उपचाराधीन मामलों की सबसे कम संख्या है।
सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से 417 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,31,642 हो गई है।
रविवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,85,336 थी जो घटकर सोमवार को 3,81,945 रह गई। यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है जो पिछले वर्ष मार्च के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 21 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.01 प्रतिशत है।
अब तक 3,14,11,924 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
रविवार को 11,81,212 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई, देश में अब तक कुल 49,48,05,652 जांचें की जा चुकी हैं।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कुल मिलाकर, कोविड-19 टीके की अब तक 54.58 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जिन 417 मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 130 की मौत महाराष्ट्र में और 102 की केरल में हुई है। अब तक इस महामारी से 4,31,642 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,35,039 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 36,979 की कर्नाटक में, 34,519 की तमिलनाडु में, 25,069 की दिल्ली में, 22,784 की उत्तर प्रदेश में, 18,601 की केरल में और 18,303 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)