देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 325 नये मामले, तीन मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 325 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 5,52,662 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, पांच सितंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 325 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 5,52,662 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को सामने आए इन नये मामलों के अलावा, वायरस के कारण तीन और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,312 हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।
जिलाधिकारी राजेश नरवेकर ने बताया कि शनिवार को, ठाणे में पहली बार एक दिन में कोविड-19 टीके की एक लाख से ज्यादा खुराकें दी गईं जब 1,01,297 लोगों को टीके लगाए गए।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ठाणे जिले में अब तक 51,25,876 लोगों को टीका लग चुका है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,34,704 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3,293 हो गई है।
पालघर के जिलाधिकारी डॉ मानिक गुरसल ने बताया कि शनिवार को 76,673 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया जिसके बाद जिले में कुल 11,94,752 लोगों को टीका लग चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

