एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 31,222 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोविड-19 के 31,222 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,58,843 हो गयी। वहीं, उपाचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम हो गई है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 31,222 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम हुई

नयी दिल्ली, सात सितंबर देश में एक दिन में कोविड-19 के 31,222 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,58,843 हो गयी। वहीं, उपाचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 290 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,41,042 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,92,864 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 12,010 की कमी आई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 53,31,89,348 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,26,056 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.56 प्रतिशत है, जो पिछले 74 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,22,24,937 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 69.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 290 लोगों की मौत हुई, जिनमें से केरल के 135 और महाराष्ट्र के 37 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक 4,41,042 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,37,811 लोग, कर्नाटक के 37,426 लोग, तमिलनाडु के 35,036 लोग, दिल्ली के 25,082 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,861 लोग, केरल के 21,631 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,515 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).