एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 31 लोग की मौत, संक्रमित मामले बढकर 5247 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 31 लोग की मौत हो जाने के साथ सोमवार को इससे संक्रमित मामले बढकर 5247 हो गये।

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 31 लोग की मौत, संक्रमित मामले बढकर 5247 हुए
जियो

पटना, आठ जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 31 लोग की मौत हो जाने के साथ सोमवार को इससे संक्रमित मामले बढकर 5247 हो गये।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दरभंगा जिले में एक और मरीज की मौत के साथ प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 31 हो गयी।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 426 नए मरीज पाए गए: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 31 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से बेगूसराय एवं खगडिया में तीन-तीन, भोजपुर पटना, सीतामढी, सिवान एवं वैशाली में दो—दो तथा अररिया, भागलपुर, दरभंगा, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, सारण एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 276 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमण के मामले अब बढकर 5247 हो गये हैं।

यह भी पढ़े | चीन से तनाव पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के मान-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए 5247 मामलों में से पटना के 288, खगडिया के 279, बेगूसराय के 262, भागलपुर के 248, रोहतास के 245, मधुबनी के 237, मुंगेर के 208, जहानाबाद के 178, कटिहार के 174, सुपौल के 160, सिवान के 157, पूर्णिया में 149, नवादा के 144, बक्सर के 140, बांका के 137, गोपालगंज के 136, समस्तीपुर के 133, दरभंगा के 131, पूर्वी चंपारण के 130, नालंदा के 124, गया के 123, मुजफ्फरपुर के 121, शेखपुरा के 115, भोजपुर के 112, किशनगंज के 104, सारण के 103, कैमूर के 102, मधेपुरा के 99, वैशाली के 97, सहरसा एवं पश्चिम चंपारण के 88—88, औरंगाबाद के 85, सीतामढी एवं अररिया के 78—78, लखीसराय के 67, अरवल के 58, जमुई के 46 तथा शिवहर जिले के 24 मामले शामिल हैं।

बिहार में अबतक 1,02,318 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2542 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).