देश की खबरें | नौकरी दिलाने के नाम पर चेन्नई ले जायी जा रही 31 लड़कियों को बचाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लातेहार, सात अक्टूबर झारखंड में लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर दलालों द्वारा राज्य से बाहर भेजने के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। बुधवार को लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाढ़ा ग्राम के नावाबांध का है जहां से विशेष बस से तमिलनाडु ले जायी जा रही 31 लड़कियों को पुलिस ने दलालों के चंगुल से बचाया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़कियों को राज्य से बाहर भेजने के इस काम में क्षेत्र के कई दलाल सक्रिय हैं। उन्हें लड़कियों को भेजने के एवज में मोटी रकम भी मिल रही है।

यह भी पढ़े | बिहार के बाल्मिकी नगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जेडीयू ने सुनील कुमार को दिया टिकट: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बालूमाथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तमिलनाडु नम्बर की बस में सवार 31 लड़कियों और महिलाओं को बचाया। सभी लड़कियों को धागा मिल में नौकरी का लालच देकर झारखंड से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई ले जाया जा रहा था।

बालूमाथ के अंचलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि लातेहार, लोहरदगा, रांची ,पलामू सहित कई जिलों से लड़कियों को तमिलनाडु के कृष्णा धागा मिल में ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़े | बिहार: दलित नेता हत्या मामले में नाम आने पर तेजस्वी यादव ने की सीबीआई जांच की मांग.

तमिलनाडु ले जायी जा रही 31 लड़कियों में 9 नाबालिग थीं।

पुलिस ने कहा कि पकड़े गए बस के चालक और उपचालक दोनों को हिंदी नही आती। इस कारण वो कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं कि वह किस कंपनी के लिए इन्हें लेकर जा रहे हैं।

अवैध ढंग से बाहर ले जायी जा रही लड़कियों को बालूमाथ स्तिथ कस्तुरबा बालिका स्कूल में रखा गया है और मामले की छानबीन जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)