एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जन-धन योजना के तहत बीमा कवर वाले 31.67 करोड़ रुपे कार्ड जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाताधारकों को मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देने वाले 31.67 करोड़ रुपे डेबिट कार्ड जारी किए हैं।

जरुरी जानकारी | जन-धन योजना के तहत बीमा कवर वाले 31.67 करोड़ रुपे कार्ड जारी

नयी दिल्ली, आठ नवंबर बैंकों ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाताधारकों को मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देने वाले 31.67 करोड़ रुपे डेबिट कार्ड जारी किए हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अगस्त 2014 में यह योजना शुरू होने के बाद से अब तक 43.76 करोड़ जन-धन खाते खोले जा चुके हैं।

मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रत्येक वयस्क नागरिक को बैंकिंग सुविधा देने के लिए शुरू इस अभियान में 21 अक्टूबर, 2021 तक जन-धन खाताधारकों को मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देने वाले 31.67 करोड़ रुपे डेबिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 के अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में जन-धन योजना शुरू करने की घोषणा की थी और उसके कुछ दिनों बाद ही इसे लागू कर दिया गया था।

वर्ष 2018 में सरकार ने बढ़ी हुई सुविधाओं वाली जन-धन योजना 2.0 शुरू की थी जिसमें 'हरेक परिवार' के बजाय 'हरेक वयस्क नागरिक' को बैंकिंग दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया। रुपे डेबिट कार्ड पर दिए जाने मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर को भी दोगुना कर 2 लाख रुपये कर दिया गया था।

मार्च, 2015 के अंत में इस योजना के तहत खुले खातों की संख्या 14.72 करोड़ थी, जो अक्टूबर, 2021 में बढ़कर 43.76 करोड़ हो गई। करीब 55 प्रतिशत खाताधारक महिलाएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2021 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).