एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | त्रिपुरा में कोविड-19 के 302 नये मामले, दो और मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 302 मामले पाये गये, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 24,728 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | त्रिपुरा में कोविड-19 के 302 नये मामले, दो और मौतें हुईं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, 27 सितंबर त्रिपुरा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 302 मामले पाये गये, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 24,728 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 267 हो गई।

यह भी पढ़े | Farm Bill Row 2020: संसद भवन में पास कृषि बिल को मंत्री बाला साहेब थोराट ने बताया किसान विरोधी, कहा- महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में इसे लागू नहीं होने देगी.

राज्य में कोविड-19 से मरने वाले 267 लोगों में से 146 पश्चिम त्रिपुरा जिले के हैं।

कुल 499 लोगों को शनिवार को जी बी पंत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | Farm Bills Enacted as Law: किसानों और विपक्ष के विरोध के बीच कानून में बदले तीनों कृषि बिल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर.

त्रिपुरा में वर्तमान में 6,069 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 18,369 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। वहीं, 23 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि अब तक राज्य में कोविड-19 के लिए 3,80,782 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).