देश की खबरें | कोविड-19 महामारी के कारण गुजरात में 30,000 शादियां टाली गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण गुजरात में शादी-समारोह से जुड़े उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पिछले दो महीनों में राज्य में लगभग 30,000 शादियां टाल दी गई हैं। उद्योग से जुड़े सूत्रो ने यह जानकारी दी।

जियो

अहमदाबाद, 27 मई कोविड-19 महामारी के कारण गुजरात में शादी-समारोह से जुड़े उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पिछले दो महीनों में राज्य में लगभग 30,000 शादियां टाल दी गई हैं। उद्योग से जुड़े सूत्रो ने यह जानकारी दी।

होटल और रेस्तरां एसोसिएशन (गुजरात) के प्रवक्ता अभिजीत देशमुख ने कहा कि पिछले दो महीनों में राज्य भर में कम से कम 30,000 शादियां या तो तोड़ दी गई हैं या टाल दी गई हैं।

यह भी पढ़े | सीएम ममता बनर्जी ने कहा- हमारी जानकारी के बिना 36 ट्रेनें मुंबई से आ रही हैं: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में मार्च और अप्रैल शादियों का मौसम माना जाता है।

वेडिंग प्लानर देवांग शाह ने कहा कि भव्य भारतीय शादी का विचार त्यागते हुए, कुछ जोड़ों ने आठ से 10 करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

उन्होंने कहा कि 18 मई से लॉकडाउन में कुछ रियायत की घोषणा की गई थी लेकिन होटल, रेस्तरां, समारोह स्थल और मंदिर बंद रखने के निर्देश दिएए गए हैं जिससे लोगों के लिए शादियों और संबंधित कार्यों को आयोजित करना मुश्किल हो गया है।

शाह ने कहा, ‘‘लोग अपनी बुकिंग रद्द कर रहे हैं और दिसंबर-जनवरी में अगले शुभ मूहूर्त की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जो लोग इंतजार नहीं करना चाहते हैं वे परिवार के कुछ चुनिंदा सदस्यों की उपस्थिति में घर पर शादी कर रहे हैं। मेरे दो पूर्व ग्राहकों ने ऐसा ही किया है।’’

डेकोरेटर और कैटरर अमल गांधी ने कहा कि लोगों के पास केवल 50 मेहमानों के साथ एक छोटा समारोह आयोजित करने का विकल्प है लेकिन बहुत कम इसमें रुचि दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ जोड़ों ने कोर्ट मैरिज का भी विकल्प चुना और बाद में कभी भव्य शादी समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें