देश की खबरें | झारखंड की दो विस सीटों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 30.59 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की दुमका और बेरमो विधानसभा सीट पर उपचुनावों के लिए मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक 30.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दुमका/बोकारो, तीन नवम्बर झारखंड की दुमका और बेरमो विधानसभा सीट पर उपचुनावों के लिए मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक 30.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से बताया गया कि मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक झारखंड की दुमका सीट के लिए 32.62 प्रतिशत और बोकारो की बेरमो विधानसभा सीट के लिए 28.57 प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार बड़ा निशाना, कहा-पिछले 5 साल में जो विकास की गंगा आपने बहाई है उसको बताए, 3 वर्ष में होने वाली BA की डिग्री अब 5 साल में मिलती है.

कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत मतदाताओं के बीच छह-छह फीट की दूरी रखी गयी है। अनेक मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी पंक्तियां देखी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों सीटों के सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होने की खबर है और कहीं से भी किसी भी प्रकार की हिंसा अथवा व्यवधान की खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव ने की मतदान की अपील, एसपी ने तंज कर कहा- बदलाव के लिए घर से निकलें, करें मतदान.

बेरमो में कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह ने सुबह के समय ही सपरिवार मतदान किया जबकि भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो इस सीट पर मतदान नहीं कर सकेंगे क्योंकि उनका नाम बोकारो सीट की मतदाता सूची में है।

इन दोनों सीटों पर क्रमशः 12 और 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दुमका सीट पर सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बसंत सोरेन और भाजपा की लुईस मरांडी के बीच, वहीं बेरमो सीट पर भाजपा के योगेश्वर महतो एवं कांग्रेस के अनूप सिंह के बीच टक्कर होने की संभावना है।

कोरोना काल में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक प्रबंध किये हैं और नक्सल प्रभावित जिलों की इन दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किये गये हैं।

दुमका (सुरक्षित) विधानसभा सीट के लिए सुबह सात बजे सभी 368 मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रारंभ हुआ जहां 2,50,720 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग शाम पांच बजे तक कर सकेंगे। इनमें 1,26,210 पुरुष जबकि 1,24,510 महिला मतदाता हैं।

दुमका विधानसभा सीट के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने ‘पीटीआई ’ को बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार पूरे विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\