एजेंसी न्यूज

देश में कोविड-19 के 29,398 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 97.96 लाख हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में इस महीने दूसरी बार शुक्रवार को कोविड-19 के 30,000 से कम नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 97.96 लाख हो गयी जबकि अब तक 92.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

देश में कोविड-19 के 29,398 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 97.96 लाख हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर : देश में इस महीने दूसरी बार शुक्रवार को कोविड-19 (COVID-19) के 30,000 से कम नए मामले सामने आए. नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 97.96 लाख हो गयी जबकि अब तक 92.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 29,398 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 97,96,769 हो गयी. संक्रमण से 414 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,42,186 हो गयी.

यह भी पढ़े : Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी हुई ‘बेहद खराब’, 11 और 12 दिसंबर को बारिश के साथ सुधार की संभावना.

मंत्रालय के अनुसार अब तक 92,90,834 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जिससे ठीक होने की दर भी 94.84 प्रतिशत हो गयी है. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है. लगातार पांचवे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम रही.

देश में 3,63,749 संक्रमितों का उपचार चल रहा है. यह संक्रमण के कुल मामलों का 3.71 प्रतिशत है.

यह भी पढ़े : हरियाणा में सिर्फ कक्षा 10 और 12वीं के लिए खुलेंगे स्कूल.

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गयी थी. इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गयी.

इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गयी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).